हिन्दू धर्म को हिंसक बोलने पर राहुल गांधी का जलाया पुतला

प्रेम , भक्ति सद्भावना वाले हिन्दू धर्म को नफरती, हिंसक कहना राहुल गांधी की बहुसंख्यक हिन्दुओ के प्रति घृणित भावना है* -प्रीतिवर्धन

(घोड़ाडोंगरी),
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद मे हिन्दुधर्म का अपमान किया गया राहुल द्वारा संसद में हिन्दुओ को हिंसक बोल गया था राहुल गांधी के बयान के बाद विरोध शुरू हो गया है और सम्पूर्ण देश मे आक्रोश है , इसी निमित घोड़ाडोंगरी में पुराने हॉस्पिटल चौक पर पुतला दहन ओर प्रदर्शन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन और राजनीतिक दल के लोग उपस्थित रहे

इस अवसर पर प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ने कहा कि हिन्दू विरोधी राहुल गांधी द्वारा हिन्दू धर्म को हिंसक, नफरती, झूठ बोलने वाला कह हिन्दू धर्म को अपमानित किया है, संसद में ज़िम्मेदार , महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों द्वारा हिंदुत्व को हिंसा से जोडना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है. हिंदुत्व चाहे विवेकानंद का हो या महात्मा गांधी का वह सौहार्द व बंधुत्व का परिचायक है. हिंदुत्व के बारें में ऐसी प्रतिक्रिया ठीक नहीं है.

लाखों सिक्खों के खून बहने वाले परिवार का व्यक्ति हिन्दू धर्म को हिंसक कह रहे है और राहुल गांधी को इस दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य के लिए सर्व हिन्दू धर्म से माफी मांगना चाहिये राहुल के दिये व्यक्ततव पर आज नगर के हॉस्पिटल चौक पर बड़ी संख्या में हिन्दू एकत्रित हुए जहां राहुल गांधी के खिलाफ़ जमकर नारे बाजी की गई नारे बाजी के बाद राहुल गांधी के पुतले का दहन किया गया और उनके पुतले पर चप्पल जुते और डंडे से पिटाई की गई इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामजीलाल उइके, राजेन्द्र मालवीय ,राजेश महतो ,दीपक उइके, विकास सोनी,समीर

पाठक,दीपक धोटे, गोविंदा अग्रवाल,राधेश्याम उइके, शहनवती वरकड़े,आशीष वागद्रे,विकास बत्रा,मनोज प्रजापति ,केशव प्रसाद शुक्ला,सिद्धार्थ बिहारे, विक्की अग्रवाल,रोहित चौहान,मोनू तिवारी,ओम पवार,प्रमोद मालवीय,प्रवीण शर्मा,नयन कैथवास,आकाश वर्मा,सागर सारवन सहित बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे