घोड़ाडोंगरी में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज के खिलाफ फूटा आक्रोश भाजपा नेताओं के नेतृत्व सड़क पर उतरी जनता

सांकेतिक चक्काजाम कर तहसीलदार को ज्ञापन सौप प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

तहसीलदार के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

(घोड़ाडोंगरी )पिछले कई दिनों से घोड़ाडोंगरी नगर और ग्रामीण अंचलो में बिजली विभाग द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज घोड़ाडोंगरी नगर में लोगो गुस्सा फूट पड़ा घोड़ाडोंगरी में पिछले कई दिनों से अन्यंत्र ही बिजली कटौती की जा रही है और साथ साथ यदि बिजली आ भी रही तो लो वोल्टेज की गम्भीर समस्या से लोगो को गुजरना पड़ रहा है जिससे नगर के अंदर पेयजल व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप्प हो गई है इसी के साथ हॉस्पिटल में लाइट नही होने से एक्सरे मशीन में एक्सरा नही होने से मरीज परेशान हो रहे है साथ ही स्कूल में

प्रवेश प्रक्रिया के कारण ग्रामीण अंचल से आने वाले पालकों को फोटो कापी के लिये भटकना पड़ रहा है और लाइट नही होने से घण्टो इंतजार के बाद निराश होकर अपने घर लौट रहे है नगर में हो रही घोड़ाडोंगरी में अघोषित बिजली कटौती होने के साथ साथ जब लाइट आ भी रही है तो लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है घोड़ाडोंगरी में लो वोल्टेज के समस्या इस कदर है की रात्रि में पूरे समय लो वोल्टेज के कारण कूलर पंखे तक नही चल पा रहे है नगर के फोटो कॉपी संचालको ने बताया कि पिछले कई दिनों से लो वोल्टेज के कारण फोटो कॉपी के मशीन खराब हो रही है साथ ही होटल और घरों में फ्रीज खराब हो रही है

घोड़ाडोंगरी में बिजली के इस समस्या के खिलाफ शुक्रवार को नगर की जनता ने भाजपा नेताओं और अनुसांगिक संगठनों के नेताओ के साथ सड़क में उतर कर प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके, विश्व हिंदू परिषद के प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ,जतिन अरोरा ,पार्षद सुरेन्द्र चौहान,समीर पाठक, पार्षद राकेश नानकर ,पार्षद मुकेश मेश्राम,पूर्व सरपंच नरेंद्र उइके,भाजपा नगर अध्यक्ष आभाष मिश्रा,आशिष वागद्रे,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वास,दीपक धोटे, कन्हिया राठौर,दीपू सोनारे, अशोक चोरे ,नरेंद्र चौकसे,मनोज प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे