गायत्री परिवार ने सिखाये स्वस्थ रहने के नुस्खे

सप्त दिवसी योग शिविर का समापन
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी ने दुर्गा चौक स्थित अग्रसेन भवन में योग प्राणायाम, आसन का कार्यक्रम आयोजन किया। इसमें बैतूल जिले से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगाचार्य भुनेश्वर झाडे द्वारा योग प्राणायाम कराया गया उन्होंने कहा कि आज मनुष्य प्रकृति से दूर होने के कारण अनेक तरह की बीमारियों से गृस्त होते जा रहा है। योग प्राणायाम और प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, घोड़ा डोंगरी के योगाचार्य डॉक्टर मनोज पाटनकर ने 6 दिन तक इस योग प्राणायाम को

यज्ञोपैथी के द्वारा सिखाया यज्ञ में आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां हवन सामग्री गूगल तिल घी के द्वारा योग प्राणायाम करते हुए शरीर को स्वस्थ बनाने की क्रिया को बताया विभिन्न प्रकार के आसन प्राणायाम उन्होंने इस सात दिनो में सिखाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष अग्रवाल जी मनोज अग्रवाल जी राजेंद्र मालवीय जी अनुराग अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा युवा प्रकोष्ठ के खेमराज पवार सुनील शर्मा अनिल शर्मा विवेक खंडेलवाल वासुदेव नागले सुनील चापेकर महादेव पान्से नितिन अग्रवाल देवी प्रसाद जायसवाल श्यामू अग्रवाल बृज मालवीय सुनील

मालवी दिलीप साहू सभी ने योग को आनंद पूर्वक सीखा अंत में अनुराग अग्रवाल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया धन्यवाद दिया।