विधायक का अनाज फलों एवं गुड़ से किया तुलादान

 

शाहपुर । विधायक बनने के बाद पहली बार ग्राम पंचायत कुंडी के ग्राम बांकाखोदरी पहुंची नवनिर्वाचित विधायक गंगा सज्जन उईके का पार्टी कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों ने स्वागत किया। श्रीमति उईके का जगह-जगह हार फूल माला और ढोल धमाकों के साथ आतिशबाजी से स्वागत किया। वहीं मिठाइयां खिलाकर शाल श्रीफल भेंट कर उन्हें अनाज फलों एवं गुड़ से तौला गया।

नागरिकों के इस अभिनंदन पर विधायक गंगा उईके ने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके द्वारा गांव में चौपाल स्वीकृत की गई। वही पतौवापुरा रेलवे पुलिया से वाया बांकाखोदरी होते हुए कुसमरी तधा तवा पुल तक रोड निर्माण की मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया। इसके पश्चात आभार सभा में श्रीमति उइके ने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं का नतमस्तक होकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने आभार सभा को

संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया है मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं सदैव आपके बीच रहकर बिना भेदभाव किए आपकी हर छोटी-बड़ी समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रयत्नशील रहूंगी। पहले भी मैं आपके साथ हर समस्या के लिए प्रयासरत रही हूं। आपकी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए विधायक कार्यालय पर बैठकर आपकी हर समस्या को हल करने के लिए तत्पर रहूंगी। मैं विधायक के रुप में नहीं आपके सेवक के रूप में हीं आप लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहती हूं। 

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य सुधीर नायक, नवील वर्मा, सरस्वती देवराज धुर्वे,राजेंद्र यादव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चिचोली,इंदल यादव विधायक प्रतिनिधि घोड़ाडोंगरी केउलाल यादव ,कोदूलाल पटेल, ओमकार पटेल , रामावतार वर्मा, जगन्नाथ यादव, लादूराम यादव, ममता उत्तम वर्मा , राजेश वर्मा,कमलकिशोर चौरे, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।