बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों को देखा जाए तो यहां से भाजपा के प्रत्याशी डी डी उइके को लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा सीटों में मिले वोटो को देखा जाए तो उनकी सबसे छोटी जीत भैसदेही विधानसभा क्षेत्र से हुई है। वहीं सबसे अधिक वोट से हरसूद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें दिए है ।
आंकड़ों के नजर से देखें तो मुलताई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 109254 वोट प्राप्त हुए ।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 51917 वोट प्राप्त हुए ।यहां से भाजपा प्रत्याशी को 57337 वोट की बढ़त प्राप्त हुई।
आमला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 98794 वोट मिले वहीं कांग्रेस को 46676 वोट प्राप्त हुए ।भाजपा ने आमला में 52118 वोट की बढ़त प्राप्त की ।
बैतूल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 122756 वोट प्राप्त हुए ।वहीं कांग्रेस को 53265 वोट प्राप्त हुए ।बैतूल से भाजपा ने 69491 वोट की बढ़त प्राप्त की ।
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 110726 वोट प्राप्त हुए ।वहीं कांग्रेस को 84151 वोट प्राप्त हुए। घोड़ाडोंगरी से भाजपा को 26575 वोट की बढ़त मिली ।
सबसे कम मतों से भैसदेही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली यहां पर भाजपा को 103108 वोट प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस को 93329 वोट प्राप्त हुए। भैसदेही से भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके को 9779 वोट से विजय प्राप्त की।
टिमरनी में भाजपा प्रत्याशी को 88391 वोट मिले ।वहीं कांग्रेस को 46773 वोट मिले । टिमरनी से भाजपा ने 41618 वोट की बढ़त प्राप्त की ।
हरदा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता कृषि मंत्री कमल पटेल को हार का सामना करना पड़ा था । यहां भाजपा को 104117 वोट प्राप्त हुए और कांग्रेस को 54667 वोट प्राप्त हुए यहां से भाजपा ने यूनान 49450 वोट की बढ़त प्राप्त की ।
पूरे लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में सबसे अधिक वोट से भाजपा को बढ़त हरसूद विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त हुई । हरसूद में भाजपा को 109550 वोट मिले वहीं कांग्रेस को 37032 वोट प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी को 72518 वोट की बढ़त प्राप्त हुई ।
डाक मत पत्रों में भाजपा को 1540 वोट मिले और कांग्रेस को 665 वोट प्राप्त हुए । 875 वोट से भाजपा को डाक मत पत्र अधिक प्राप्त हुए।
कुल वोटो को देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी को 848236 वोट प्राप्त हुए 60.76 प्रतिशत वोट भाजपा प्रत्याशी को मिले और कांग्रेस को 468475 वोट प्राप्त हुए ।33.56 प्रतिशत वोट कांग्रेस के खाते में गए ।
बैतूल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने 379761 वोट से जीत दर्ज की।







