चोरी की लगातार दो बड़ी घटनाओं के विरोध में नागरिकों ने थाना प्रभारी से मुलाकात

जितेन्द्र निगम चिचोली

*नगर के पाश कॉलोनी क्षेत्र विवेकानंद वार्ड में चोरी की लगातार दो बड़ी घटनाओं के विरोध में विवेकानंद वार्ड के नागरिकों ने आज चिचोली थाना प्रभारी से मुलाकात कर शीघ्र अतिशीघ्र दोनों चोरियों का खुलासा करने की मांग की है . थाना परिसर में वार्ड ‌पार्षद रोहित ‌आर्य के नेतृत्व मे पहुंचे वार्ड के नागरिकों ने बताया कि विवेकानंद वार्ड मे चोरी की दो लगातार घटनाओं के बाद जनमानस में अपने जाल जान माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. उन्होंने बताया कि 6 दिन पूर्व हुई लगभग 8

लाख रुपए की चोरी का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नही मिला है. यह चिंताजनक है . इसके अलावा इसी वार्ड मे एक और मकान में ताला तोड़कर लगभग चार लाख रुपए के गहने एवं राशि की चोरी के मामले में भी पुलिस की तहकीकात मे अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. वार्ड वासियों ने थाना प्रभारी से

मांग की कि सक्रियता के साथ चोरी की घटनाओं का खुलासा कर वार्ड मे पुलिस की रात्रि गस्त बढ़ाने की व्यवस्था करें. जिससे कि पुलिस के साए में नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके*.