सारनी। आज राजपूत समाज भवन पाथाखेड़ा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले दीप प्रज्वलन के पश्चात सभी स्वजातीय बंधुओं ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए,तत्पश्चात अपने उद्बोधन में महेंद्र सिंह ठाकुर और रंजीत सिंह ने महाराणा प्रताप जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धान्तों पर चलने की बात कही। इस कार्यक्रम का
मंच संचालन राजपूत समाज के अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया और इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेर सिंह परमार, नरेंद्र सिंह, राम सिंह सेंगर, प्रमोद सिंह, आई.पी. सिंह, सुनील सिंह, कुंदन सिंह, युगांश सिंह, राणा सिंह और भी कई गणमान्य जन समाजिक बन्धु उपस्थित थे।
Comments are closed.