विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ गीता ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ

*
▫️सारनी नपा अध्यक्ष किशोर वरदे ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
▫️सिवनी की बी के नेहा दीदी और बैतूल की बी के मंजू दीदी का हुआ भव्य स्वागत
सारनी – 05/01/24
ब्रह्माकुमारीज के सारणी स्थित सेवा केंद्र द्वारा आज सुबह एक विशाल सेवा यात्रा निकाल करके गीता ज्ञान प्रवचन सप्ताह का शुभारंभ किया गया। ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवा केंद्र से निकालकर पाथाखेड़ा एरिया के मुख्य मार्ग से होती हुई यह शोभा यात्रा आयोजन स्थल नगर पालिका चौक ग्राउंड के पास पहुंची। इस शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण गाड़ी पर सजा शिव भोलेनाथ का रथ तथा रथ को संभालते हुए श्री कृष्ण की झांकी रही। ब्रह्माकुमारी के अनुयायियों से द्वारा निकाली गई झांकी द्वारा सारणी क्षेत्र को इस आयोजन के लिए निमंत्रण

दिया गया। ब्रह्माकुमारी द्वारा बैतूल के पश्चात सारणी में भी गीता ज्ञान प्रवचन सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसमें सिवनी से पधारी योग शक्ति नेहा दीदी मुख्य प्रवचन करता है। सात दिन चलने वाले इस गीता प्रवचन में रामायण महाभारत तथा श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित प्रवचनों के माध्यम से गीता ज्ञान का आध्यात्मिक और व्यवहारिक रहस्य बताया जाएगा जिसके द्वारा इस भगवत ज्ञान को जीवन में चरितार्थ करना सहज अनुभव होगा।

*दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ*
गीता ज्ञान प्रवचन सप्ताह का शुभारंभ सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर वरदे,ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी, बी के नेहा दीदी, बी के सुनीता दीदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन महाभारत और गीता का महत्व बताते हुए योग शक्ति नेहा दीदी ने महाभारत प्रसंग और गीता उपदेश की महत्ता को विस्तार पूर्वक स्पष्ट किया । विदित हो कि यह आयोजन 5 जनवरी से 11 जनवरी तक चलेगा जिसमें सभी सारणी निवासी धर्म प्रेमी बंधुओ और बहनों से आग्रह किया गया है की पहुंचकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं।