शासकीय महाविद्यालय सारणी मे संविधान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय सारणी मे संविधान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा *संविधान* विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्रम ने बताया की हमें संविधान ने हमें सामाजिक आर्थिक अभिव्यक्ति संबंधी समानता का अधिकार दिया है हमें स्वतंत्र भाव से सभी कार्य संवैधानिक रूप से करना चाहिए कार्यक्रम की प्रभारी डॉक्टर अंजना संजय राठौर ने बताया की इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संवैधानिक जागरूकता देना है। इस प्रतियोगिता में कुल 24 विद्यार्थीयों ने

हिस्सा लिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र से डॉक्टर हरीश लोखंडे, डॉ मनोज कुशवाहा, डॉ प्रताप सिंह राजपूत, डॉक्टर भीमराव भुरसे, श्री वीरेंद्र चौरे एवं समस्त स्टाफ ने बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कु. प्रीति धुर्वे, द्वितीय कुमारी खुशी राय और तृतीय कुमारी निशा पवार एवं समस्त प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। हिंदी विभाग की डॉक्टर अंजना संजय ने इस कार्यक्रम के प्रति अपना आभार व्यक्त किया इस अवसर पर श्रीमती अर्चना महाले के साथ महाविद्यालय का समस्त शैक्षिणकऔर अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित था l