आमला ब्लाक के ग्राम अंधारिया मे नवरात्रि महोत्सव मे नौ दिनों से विभिन्न् पंडालो मे विराजित मां दुर्गा जी की प्रतिमा विराजित है जिसमे प्रतिदिन भजन कीर्तन के साथ जागरण किये जाते है जिसमे माता रानी के समीप अष्ठमी पर ग्राम के शिव मंदिर मे 7 सालो से चली आ रही 56 भोग की प्रथा को निरंतर जारी रखते हुए आज रात्रि मे भी पूरे गाँव से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बना कर माता रानी को भोग लगाया गया ग्राम से प्रवीण चौहान सुरेंद्र गढ़ेकर, जीतेन्द्र नरवरे,ठाकुर प्रसाद सावनेर द्वारा बताया गया की सनातन धर्म के जनजागरण के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम को ग्राम के युवाओं द्वारा एक
जुट होकर एक साथ धूम धाम से कार्यक्रम किये जाते है। और स्कूल मंच पर भी कन्याओ द्वारा गर्वा का मंचन किया गया, तालाब शिव मंदिर मे भजन कीर्तन किया गया नवमी पर हवन पूजन के बाद दशमी पर रावण दहन के पश्चात माता रानी को सभी ग्रामीण भक्तो द्वारा शोभायात्रा निकाल कर विदाई दी जाएगी







