120 किमी दूर बिजासन धाम पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का स्वागत

प्रकाश सराठे

क्षेत्र में सुख समृद्धि और अच्छी फसल की पैदावार की मन्नत को लेकर पिछले 20 साल से बिजासन धाम की कर रहे हैं पैदल यात्रा रानीपुर। रानीपुर l बिजासन धाम पैदल यात्रियों का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने किया स्वागत l , रानीपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुख समृद्धि खुशियली और अच्छी फसल की पैदावार के लिए रानीपुर कुही हीरावाड़ी के ग्रामीण पुरुष महिला एवं बच्चे पिछले 20 सालों से मां बिजासन धाम सलकनपुर के लिए पैदल यात्रा के लिए लगातार जा रहे हैं रानीपुर क्षेत्र के ग्रामीण जीवन वर्मा प्रतिक राठौर आनंद साहू आदि ने बताया कि आज मंगलवार सुबह प्रातः 5:00 बजे उठकर मां बिजासन देवी की

आरती उतार कर हमने रानीपुर से बिजासन धाम की पैदल यात्रा प्रारंभ की है बिजासन धाम यात्रा की सूचना मिलने के पश्चात ग्राम पंचायत जुवाढ़ी के उन्नत किसान व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो व उनके परिवार द्वारा जगत जननी बिजासनी की पूजा अर्चना करने के पश्चात पैदल जाने वाले यात्रियों श्रीफल देकर सम्मान किया एवं उनके मंगल में यात्रा की कामना की बिजासन धाम की पैदल यात्रा कर रहे हैं यात्री जीवन वर्मा ने बताया कि पहले दिन भौरा के बिजासन देवी मंदिर में विश्राम करेंगे व दूसरे दिन केसला मंदिर

तीसरा दिन बुधनी बुधनी नर्मदा मंदिर में विश्राम करेंगे चौथा दिन देवगांव के उड़िया मंदिर वह पांचवें दिन बिजासन धाम सलकनपुर पहुंचकर सुबह 4:00 बजे की पहली आरती के समय निशान चढ़ाकर मां बिजासन देवी की पूजा अर्चना वह अपने क्षेत्र के सुख समृद्धि वी खुशियली वह अच्छी फसल की

लिए माता जगत जननी से मन्नत करने के पश्चात अपने गांव के लिए वापस लौटेंगे गौरतलब है कि बिजासन धाम यात्रा करने वाले यात्रियों के जत्थे में लगभग 175 महिला पुरुष व बच्चे शामिल है