अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया पौधरोपण

घोड़ाडोंगरी ।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा घोड़ाडोंगरी नगर के इमली मोहल्ला में मोलश्री के पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर डॉ मनोज पाटनकरजी ने बताया की मोलश्री एक औषधिय गुणों वाला पेड़ है जिसका कैंसर जेसे कई रोगों में प्रयोग किया जाता है गायत्री परिवार के द्वारा हरीतिमा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत इसी तरह के पौधों का रोपण किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, खेमराज

पवार, राजेंद्र मालवीय , हरेराम मालवीय , राकेश मालवीय , विवेक खंडेलवाल , महादेव पांसे , महेश अग्रवाल , राजेश अग्रवाल, पार्षद अंजू मालवीय , कंचन पवार , संगीता साहू , पायल अग्रवाल , खुशबू पवार सहित गायत्री परिवार के कई परिजन उपस्थित रहे।