देखे वीडियो : दुर्गा चौक का मंच बना राजनीति का केंद्र ,नगर परिषद के जिम्मेदार पदाधिकारी ,अधिकारी बने तमाशबीन
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के दुर्गा चौक का मंच लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी ने पिछले 6 महीने से इस मंच पर कार्यक्रम करने पर रोक लगा रखी है। लेकिन इन 6 महीना में नगर परिषद ने दुर्गा चौक में होने वाले कार्यक्रमों के लिए कोई अन्य मंच का निर्माण नहीं किया और इस मंच पर लगाई गई रोक को लेकर भी कोई समाधान करने लायक कार्य नहीं किया।
जिसके कारण दुर्गा चौक का यह मंच लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है । नगर के मुख्य स्थल दुर्गा चौक पर 15 अगस्त, 26 जनवरी सहित वर्ष भर अनेक कार्यक्रम होते हैं। जिसमें दुर्गा चौक का मंच महत्वपूर्ण है ।उसके बावजूद भी नगर परिषद ने मंच पर कार्यक्रम नहीं कराने का पालन कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली है।
इन 6 महीना में दुर्गा चौक में होने वाले कार्यक्रमों के लिए कोई व्यवस्था नगर परिषद के जिम्मेदार लोगों द्वारा नहीं की गई। नगर में प्रति माह लाखों रुपए नगर परिषद द्वारा खर्च किए जाते हैं। लेकिन दुर्गा चौक में होने वाले कार्यक्रमों के लिए मंच की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा नहीं की गई । जिसके कारण लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
क्यों बंद कराया दुर्गा चौक के मंच पर कार्यक्रम कराना
करीब छः महीने पहले इंदौर में एक घटना घटी। जिसमें कुएं पर डाले गए स्लैब के ढहने के कारण 14 लोग मौत के शिकार हो गए । इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए की ऐसे स्थान या ऐसे मंच जो कुएं के ऊपर बने हुए हैं। वहां पर इंदौर जैसी घटना नही हो उसके लिए कुएं , बावड़ी पर बने स्लैब डालकर बनाए गए मंचों पर कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी गई है।
घोड़ाडोंगरी नगर के दुर्गा चौक का मंच एक पुराने कुएं पर स्लैब डालकर बनाया गया है। जिसके कारण दुर्गा चौक के मंच पर भी कार्यक्रम करने पर रोक लगी हुई है। लेकिन लोगों का कहना है कि 6 महीने से दुर्गा चौक के मंच पर कार्यक्रम करने पर रोक लगी है ।इन 6 महीना में नगर परिषद द्वारा दुर्गा चौक में होने वाले कार्यक्रमों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
किसी नए मंच का निर्माण भी नहीं कराया गया है। जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।







