जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न…..

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी { ghoradongri ) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता( Compton}  दिनांक 6 अक्टूबर को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ (opning ceremony) दिनांक 5 अक्टूबर को हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेजबान महाविद्यालय( collage) के जन भागीदारी अध्यक्ष (adhyaksh) श्री दीपक जैन एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में जिले की वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीलिमा पीटर, डॉ.एच. एस. झारिया एवं जन भागीदारी समिति के सदस्य  विवेक खंडेलवाल रहे पहले दिन जिले भर से महिला टीमों ने भाग लिया जिसमें शासकीय जयवंती हाॅकसर महाविद्यालय की टीम विजेता रही और शाहपुर की टीम उप विजेता रही, प्रतियोगिता के दूसरे दिन

कबड्डी प्रतियोगिता में पूरे जिले के 9 टीमों ने भाग लिया कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीपक उइके प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति ने छात्रों को खेल का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं ( best wishes) दी, विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी( thana prabhari)  घोड़ाडोंगरी श्री नरेंद्र उइके ,श्री एच.मालवीय उपस्थित रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. देवीसिंह सिसोदिया ने की तथा जिले भर से उपस्थित टीम और उनके कोच,मैनेजर एवं समस्त प्रतिभागियों कामहाविद्यालय में स्वागत करते हुए कहा कि खेल को हमेशा स्वस्थ मानसिकता और अच्छी भावना से खेलना चाहिए, जिले की वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी डॉ. नीलिमा पीटर ने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी कबड्डी खेल के अतिरिक्त कुश्ती में भी अपना कॅरियर बना सकते हैं मेजबान महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ नंद किशोर पवार ने जिला स्तरीय आयोजन में आई टीमों का हौसला अफजाई

करते हुए कहा कि खेल में हार जीत की परवाह किए बिना अच्छी रणनीति के साथ खेल को खेलें।पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में पिछले साल के परिणाम को दोहराते हुए एक बार फिर जयवंती हाॅकसर महाविद्यालय बैतूल विजेता तथा शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी उपविजेता रही दोनों दिन के जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्री राधे

लाल वानखेड़े युवा समन्वयक आठनेर, श्री सुंदरलाल धुर्वे वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी बैतूल, एवं श्री संजू वाडिवा वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी बैतूल की उपस्थिति रही, कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम जी लाल उइके पूर्व संसदीय सचिव ने विजेता और उपविजेता टीम को शुभकामनाएं दी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित जन भागीदारी अध्यक्ष श्री

दीपक जैन ने महिला और पुरुष दोनों विजेता टीमों को एक ₹1000 की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती महिमा मिश्रा तहसीलदार घोड़ाडोंगरी, श्री विवेक खंडेलवाल जन भागीदारी सदस्य एवं श्री दिलीप यादव विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम अपने मैनेजर

डॉ.नीलिमा पीटर के साथ एवं उपविजेता टीम अपने कोच डॉ.अजय कुमार चौबे एवं मैनेजर डॉ.नंदकिशोर पवार के साथ मंच पर सभी अतिथियों द्वारा ट्राफी एवं नगद पुरस्कार राशि तथा सर्टिफिकेट प्राप्त किया उपविजेता टीम को श्री विवेक खंडेलवाल द्वारा पुरस्कार स्वरूप ₹500 नगद राशि प्रदान की

गई।कार्यक्रम में जिले भर से आए पूरी टीम के कोच एवं मैनेजर तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम का संचालन डॉ.अजय कुमार चौबे एवं श्री मोहित भोपते द्वारा किया गया तथा जिले भर से आए टीम खिलाड़ियों,गणमान्य

नागरिकों एवं सभी आगंतुकों का आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.देवीसिंह सिसोदिया ने माना इस मौके पर जन भागीदारी सदस्य श्री तोषण जी गावंडे, रोहित चौहान, सुश्री अमृता कुमारी प्रसाद, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी

डॉ.एच.एस.झारिया,श्री शैलेंद्र बारंगे,श्री मनोज अहिरवार, डॉ.अभिनीत सिरसोदे,श्री मनोज नागले श्री प्रमोद गायकवाड श्री हर्ष चौकसे उपस्थित रहे।