लाखों रुपयो के निर्माण कार्यों का सरपंच जनपद सदस्य ने किया भूमि पूजन lरानीपुर l घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेहकार के हीरावाडी एवं ग्राम पंचायत कुही लाखों रुपए के लागत से निर्माण होने वाले कार्यों का ग्राम पंचायत सरपंच बारेलाल वटी राजकुमार नरे, जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका डॉक्टर भगवान दास सिनोटिया द्वारा शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत मेंहकार के हीरावाडी ग्राम में 675000 के लागत से सीसी रोड एवं ग्राम पंचायत मेहकार में 385000 से नाली का निर्माण, एवं 3 लाख से खेत तालाब का निर्माण कार्य भूमि पूजन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया
एवं ग्राम पंचायत कुही में आंगनवाड़ी भवन का भूमि पूजन किया गया इस दौरान चंद्रकला राजू बढ़िया उपसरपंच कमलेश झल्लारे उप सरपंच पूर्व जनपद सदस्य कमलेश झल्लारे जसमीत सिनोटिया सीताराम झल्लारे, सचिव न्निर्भय दास यादव लख्मीचंद वर्मा रोजगार सहायक अनिल चौरे धनराज हतिया, योगेश हतिया, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे







