जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

*जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ* शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल में जिला स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 5 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नंदकिशोर पवार ने बताया कि यह आयोजन महिला और पुरुष प्रतियोगिता के लिए 5 एवं 6 अक्टूबर को आयोजित होना है, आज दिनांक 5 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जन भागीदारी अध्यक्ष श्री दीपक जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नीलिमा पीटर वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी

बैतूल एवं डॉ एच.एस.झारिया वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी आठनेर एवं श्री विवेक खंडेलवाल जन भागीदारी समिति सदस्य घोड़ाडोंगरी उपस्थित रहे प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल, जयवंती हंसकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल,शासकीय महाविद्यालय भैसदेही, शासकीय महाविद्यालय आमला, शासकीय महाविद्यालय आठनेर, शासकीय महाविद्यालय शाहपुर शासकीय महाविद्यालय भीमपुर शासकीय महाविद्यालय सारणी की

महिला टीम ने भाग लिया जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्री राधेलाल वानखेड़े युवा समन्वयक आठनेर एवं श्री सुंदरलाल धुर्वे वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी जिला बैतूल एवं श्री संजू वाडिवा वरिष्ठ खिलाड़ी जिला बैतूल मौजूद रहे ।जिला स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री दीपक जैन द्वारा महिला एवं पुरुष कबड्डी टीम के विजेता को एक ₹1000 की नगद पुरस्कार राशि देने का

ऐलान किया साथ ही प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं, कार्यक्रम का संचालन डॉ. साहेबराव झरबडे एवं डॉ अजय कुमार चौबे द्वारा किया गया जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।