अग्रसेन जयंती पखवाड़ा उत्साह से मना रहा अग्रवाल समाज

घोड़ाडोंगरी अग्र वंश के जनक महाराजा अग्रसेन जी का जयंती महोत्सव पखवाड़ा अग्रवाल समाज द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है ।अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल ने बताया कि आज बुधवार 4 अक्टूबर को 3 से 5 वर्ष के बच्चों की 1 मिनट के तहत प्रेयर गेम और कलर मैचिंग गेम रखे गए हैं। 6 से 9 वर्ष के बच्चों के लिए मेक स्माइल और क्ले से अल्फाबेट बनाना गेम आयोजित किया गया है। महिलाओं के लिए अंताक्षरी गेम आयोजित किया गया है ।

कल गुरुवार 5 अक्टूबर को 10 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में टावर बनाना, चंद्रयान-3 पर मॉडल तैयार करना कंपटीशन आयोजित किया गया है ।15 से 20 वर्ष के बच्चों के लिए लेट्स गो अप गेम, निबंध प्रतियोगिता जिसमें अग्रसेन महाराज का इतिहास और अग्रवाल समाज की देश में भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 41 से 55 वर्ष की महिलाओं के लिए सिक्के से किस्मत आजमाओ गेम और बछवारस का पाटा बनाने का गेम आयोजित किया गया है ।

शुक्रवार 6 अक्टूबर को 21 वर्ष से अधिक उम्र के युवक युवतियों के लिए स्पून गेम और ड्राई फ्रूट पैकिंग गेम का आयोजन किया गया है । 56 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए हाय झुमका है हाय ठुमका गेम आयोजित किया गया है। बेलन गेम प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है ।

सोमवार 9 अक्टूबर को 40 वर्ष तक की महिलाओं के लिए कार्ड गेम और मिट्टी का कलश सजाना प्रतियोगिता आयोजित की गई है। सभी उम्र की महिलाओं के लिए सरप्राइज गेम का आयोजन किया गया है।

7 अक्टूबर को सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है । जो पूरी तरह भागवत कथा पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे ।

रविवार 8 अक्टूबर को आनंद मेला का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्रियों के स्टॉल लगए जाएंगे ।

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि 8 अक्टूबर को  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । अग्रसेन जयंती पर समाज के बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट मेधावी  विद्यार्थियों का भी अग्रसेन जयंती पर सम्मान किया जाएगा।