कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में “एन.ई. पी. युवा सारथी प्रशिक्षण” सह कार्यशाला का आयोजन
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज दिनाँक 03/10/23 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में “एन.ई. पी. युवा सारथी प्रशिक्षण” सह कार्यशाला को, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण , महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति नोडल अधिकारी प्रो. कौशलकिशोर कुशवाहा द्वारा आयोजित किया गया, कार्यक्रम में युवा सारथी योजना के क्रियान्वयन संबंधी पीपीटी को कालेज में मनोनीत युवा सारथीयो सहित नव प्रवेशीत छात्रों को सविस्तार समझाया , राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए युवा युवा सारथी योजना क्या है
इसका परिचय ,नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में युवा सारथीयो की भूमिका एवम NEP युवा सारथी से क्या अपेक्षा है ,एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों का मूल्यांकन किस तरह किया जाएगा इस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम का संचालन आकाश प्रजापति एवं आभार प्रदर्शन में ग्रंथपाल डॉ यासमीन जिया द्वारा किया गया , साथ ही प्रो. राकेश सिसोदिया ,प्रो.हेमंत कुमार निरापुरे प्रो.भूपेंद्र पाटनकर, डॉ दामोदर झारे. प्रो खेमराज महाजन, डॉ अजय कुमार चौबे,
डॉ. देवकृष्ण मगरदे, सौरभ कहार, योगेश प्रजापति , आशीष काजोड़ ,प्रकाश झरबडे, मोहित भोपते ,भूमिका भोपते, सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्र एवं उपस्थित रहे।







