*माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “राष्ट्रीयव्यापी स्वच्छता अभियान” के तहत जिसकी शुरुआत 15 सितंबर, 2023 को की गई, आज दिनांक 2 अक्टूबर भारत के इतिहास की ऐसी तारीक जहां दो महान नेता इस दुनिया में आए “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सहज सौम्या और शीतल स्वभाव लेकिन अव्दितीय साहस के प्रतीक हमारे दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में लक्ष्य पब्लिक स्कूल चोपना मे स्वच्छता हेतु श्रमदान के साथ
वृक्ष रोपण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें शाला के सभी शिक्षक शिक्षिका, शाला प्रमुख श्रीमती चंदना सरकार, विनिता बारई , अपर्णा विस्वास, दीक्षा राय , रिशा रॉय, महेश सरकार , सुप्रिया एवं भाजपा मंडल चोपना के मंडल उपाध्यक्ष एस बापी बैन जी एवम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, घोड़ाडोंगरी खंड के सहकार्यवाह अमित दास जी उपस्थित हुए।*







