नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के पार्षदों ने किया गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित
कर्मचारियों की मांग पर आज शासकीय अवकाश पर आधे दिन की मिली छुट्टी
(घोड़ाडोंगरी )नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में सोमवार को पार्षदों ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारीयो को सम्मानित किया
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान का संदेश देते है इस अवसर पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश भर में सफाई का बड़ा अभियान किया जाता है घोड़ाडोंगरी में भी सुबह भाजपा नेताओं ने बजरंग मन्दिर के परिसर में सफाई अभियान चलाया
वही सोमवार को नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के भाजपा पार्षदों नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में कार्यरत्त सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने कहा कि मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश मे सफाई को
लेकर जागरूकता आई है आज हमारे सफाई कर्मचारी साल भर हमारे नगर की सफाई करते है आज गांधी जी की जयंती पर भाजपा पार्षद सभी सफाई करने वाले हमारे भाई बहनों का सम्मान करने में गर्व महसूस कर रहे है
इस अवसर पर भाजपा के पार्षद सुरेन्द्र चौहान,नेहा उइके, सविता पठारिया,नीतू सोनी,मुकेश मेश्राम,राकेश नाँनकर,भाजपा नेता अशोक चोरे, आभाष मिश्रा ने सभी स्वच्छता प्रहरियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया
गांधी जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश होने पर
स्वच्छता प्रहरियों ने आधे दिन छुट्टी की मांग की जिस पर भाजपा पार्षद ने अधिकारियों से चर्चा कर आधे दिन का अवकाश सफाई कर्मचारीयो को दिया जिस पर सभी ने आभार व्यक्त किया







