भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने बताया कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में घोड़ाडोंगरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा घोड़ाडोंगरी नगर के वार्ड क्रमांक 12 बाजारढाना मे स्तिथ प्रसिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वच्छ भारत पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत साफ सफाई का अभियान चलाया गया,उन्होंने बताया कि गांधी जी हमेशा से ही स्वच्छता के प्रति गंभीर थे तथा लोगो को भी इसके प्रति सजग रहने का आव्हान करते थे,हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी गांधी जी के स्वच्छ भारत के विचारों
को धरातल पर उतारने का लागतार कार्य कर रहे है, उन्होंने पूरे देशवासियों से अपील की है,कि गांधी जी की जयंती पर अपने अपने आसपास कम से कम एक घंटा सफाई का अभियान चलाकर राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करे। इसी कड़ी में हम सभी कार्यकर्ताओ ने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में स्वच्छता का अभियान चलाकर राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करी।
कार्यक्रम प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक प्रशांत गावंडे,अनुसुचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उईके,मंडल महामंत्री नारायण मालवीय,बिजालाल धुर्वे,पार्षद गण सुरेंद्र चौहान,राकेश नानकर,मण्डल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा,गंगा प्रसाद यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ
बिहारे, किसान मोर्चा मधु यादव,मोहन कहार महेश राठौर,तुलसी यादव,गणेश यादव,धर्मेद्र राठौर, मुकेश गायकवाड संजय पवार बृजेश धुर्वे दुर्गेश यादव सोनू साहू यश
साहू दीपांशु साहू अरविंद पठारिया,बडू ठाकुर हरीश मॉडल सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे







