वार्षिक आमसभा का हुआ आयोजन

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति घोड़ाडोंगरी की वार्षिक आम सभा 28 सितंबर को राठौर मेरीज लान में आयोजित की गई।

आमसभा में आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए बड़ी संख्या में किसान जो समिति के सदस्य भी हैं मौजूद थे। आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके , भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ,उन्नत किसान सुभाष महतो, प्रवीण अग्रवाल, राजेश तेम्रवाल सहायक प्रबंधक ने शासन की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।

किसानों को बताया कि रासायनिक खाद के उपयोग के कारण इसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। खेती में बीमारियां बड़ी है। खेत बंजर होते जा रहे हैं । किसानों को जैविक खाद और गोबर खाद का ही उपयोग करने की सलाह दी गई ।

समिति के प्रबंधक शिव शंकर पवार ने वार्षिक प्रतिवेदन और आमसभा में पारित किए जाने वाले प्रस्ताव पेश किये। जिन्हें किसानों ने समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमति दी
। आमसभा के अंत में आभार प्रदर्शन समीर पाठक द्वारा किया गया।

Comments are closed.