शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन एवं उच्च शिक्षा के निर्देशानुसार युवा उत्सव प्रारंभ हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया ने विधिवत युवा उत्सव का शुभारंभ किया इस अवसर पर युवा उत्सव के प्रभारी प्रो. राकेश सिसोदिया ने छात्रों को बढ़-कर कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया युवा उत्सव के साहित्यिक विधाओं के प्रभारी प्रो. कौशल किशोर कुशवाहा के निर्देशन में आज दिनांक 23 सितंबर को भाषण प्रतियोगिता,प्रश्न मंच, एवं वाद -विवाद प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया जिसके तहत वाद विवाद प्रतियोगिता डॉ. अजय कुमार चौबे के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें पक्ष में प्रथम स्थान दीपक साहू एवं द्वितीय स्थान पर निशा उईके रहे, साथ ही विपक्ष में प्रथम स्थान चिंटू साहू एवं द्वितीय स्थान प्राची मालवीय ने प्राप्त किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. खेमराज महाजन के निर्देशन में संपन्न हुआ
जिसमें प्रथम स्थान पर दीपक साहू द्वितीय स्थान पर चिंटू साहू एवं तृतीय स्थान पर लीना धुर्वे रही साथ ही प्रश्न मंच का आयोजन सौरभ कहार के निर्देशन में संपन्न किया गया जिसमें टीम अ सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विजयी रही । युवा उत्सव के इस कार्यक्रम में डॉ. साहेबराव झरबडे, डॉ यासमीन जिया,
डाॅ.देवकृष्ण मगरदे प्रो.भूपेंद्र पाटनकर डॉ. दामोदर झारे योगेश प्रजापति , आशीष काजोड़ , प्रकाश झरबडे, मोहित भोपते ,भूमिका भोपते, सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्र एवं उपस्थित रहे।







