देश की उपलब्धि को सेलिब्रेट कर रहे लोग चांद पर विराजे गजानंद : आकर्षक झांकी
नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों की चांद पर पहुंचने की उपलब्धि को लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं। गणेश जी की उपासना के उत्सव में गणेश जी को चांद पर विराजमान कर इसरो की मिसाइल की आकर्षक झांकी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
यहां के कान्हावाडी रोड पर रहने वाले दिलीप राठौर ने चांद पर गणेश जी और उनके पीछे इसरो मिसाइल की झांकी अपने घर में बनाई है। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
दिलीप राठौर ने बताया कि यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि भारत ने चांद पर अपनी पहुंच बना ली है और इस उपलब्धि से पूरा देश गौरांवित है।
हर भारतीय का सीना इस उपलब्धि से गर्व से चौड़ा हो गया है। गणेश उत्सव के इस पावन पर्व पर इस उपलब्धि को दर्शाती झांकी को लोग पसंद कर रहे हैं।
Comments are closed.