बेलोण्ड गांव में खुले में शौच जा रही युवती को सांप ने काटा, अस्पताल में इलाज जारी

प्रकाश सराठे

 

रानीपुर। तहसील के बेलोण्ड गांव में गुरुवार सुबह खुले में शौच जा रही एक युवती को सांप ने काट लिया। जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवती को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बेलोण्ड गांव में खुले में शौच जा रही इमरती कासदे 18 वर्ष को सांप ने काट लिया। जिसे परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पंचायत ने बनाया घटिया शौचालय 1 साल में ही टूट गया

युवती के भाई मनीष कासदे ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा घर में करीब 4 साल पहले शौचालय का निर्माण आ गया था। लेकिन घटिया क्वालिटी का होने के कारण 1 साल में ही शौचालय टूट गया। जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य खुले में शौच जाने को मजबूर है।