जोरदार बारिश और तेज हवाओं से मक्के की फसल हुई बर्बाद रानीपुर l एक और जहां किसान पिछले दिनों बारिश के लिए परेशान था और मक्के एवं धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी अब इन दोनों हो रही तेज मूसलाधार बारिश और हवाओं ने रानीपुर सहित एक दर्जन से अधिक ग्राम के किसानो की मक्के की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद कर दी है जुवाडी के किसान नरेंद् कुमार महतो राजेश महतो रानीपुर के किसान दशरथ मलैया आदि ने बताया कि बीती रात तेज बारिश एवं
तेज हवाओं के कारण रानीपुर कोई हीरावाड़ी मायावनी छुरी जांगड़ा कोयलारी सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामों में खरीफ की सीजन में पैदा होने वाली मक्के की फसल तेज हवाओं के कारण खेत में आडि हो गई है किसानों ने शीघ्र रही क्षेत्र में हुई मक्के की फसल की बर्बादी को लेकर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार एवं जिला कलेक्टर से सर्वे करा कर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है







