घोड़ाडोंगरी चर्च में ख्रीस्त समुदाय के लोगो ने पल्ली पर्व वैलंकान्नी माता का पर्व एवं माता मरियम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया
मिस्सा पूजा में नगर एवम पूरे विश्व में शांति और आपसी भाईचारा बना रहे इसके लिए प्रार्थना की गई
उत्सव में बैतूल के फादर जोजो मुख्य अतिथि रहे साथ ही इटारसी के फादर विलियम भी एवम पल्ली पुरुहित फादर समीर और घोड़ाडोंगरी, पाथाखेड़ा, सारणी, बागडोना, बैतूल, नागपुर के ख्रीस्तीय समुदाय के लोग उपस्थित थे।
16वीं या 17वीं शताब्दी की में तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के एक गांव वेलानकन्नी में मदर मैरी अपने गोद में शिशु यीशु को लिए एक महिला को दर्शन दि थीं और उसी समय उन्होंने नाविकों को एक तूफान से बचाया था।
वेलांकनी देश के सबसे बड़े कैथोलिक तीर्थयात्रा केंद्रों में से
एक, बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ है। अच्छे स्वास्थ्य की देवी को समर्पित है और इसीके के नाम पर घोड़ाडोंगरी चर्च का नाम अवर लेडी ऑफ वैलंकान्नी रखा गया था इसलिए यह पर्व मनाया जाता है







