जन्माष्टमी पर्व मनाया।
गायत्री परिवार ने अच्छी बारिश के लिए आहुतियां अर्पित की।
रानीपुर। गायत्री परिवार शाखा रानीपुर ने जन्माष्टमी पर्व मनाया।
इस अवसर पर गायत्री प्रज्ञापीठ रानीपुर में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री यज्ञ में विश्व शांति ,जन कल्याण के साथ अच्छी बारिश के लिए वरुण गायत्री मंत्र की आहुतियां अर्पित की गई।
यज्ञ का संचालन परिव्राजक पं. अनिल कुमार शुक्ला ने किया ।
गायत्री परिवार के रविशंकर पारखे ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन दर्शन के बारे में बताया।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक सुनील कुमार वर्मा ,डॉ लक्ष्मी
नारायण मालवीय , दिलीप डांगे,रवि शंकर पारखे , गंगाराम पांडे,डॉ सुमित्रा मालवीय , लक्ष्मी देवी वर्मा , मुस्कान वर्मा , सुनीता सोनी ,ममता पांडे सहित स्थानीय परिजन मौजूद थे।







