आज जन्माष्टमी पर यहां होंगे यह कार्यक्रम, 3 घंटे की रहेगी धूम, प्रभु का उत्साह से बनेगा जन्मोत्सव

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आज 7 सितंबर गुरुवार को बजरंग टेकरी मंदिर मैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

श्री मोहन बाबू पाटकर ने बताया कि इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बजरंग टेकड़ी मंदिर प्रांगण में रात 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया जा रहे हैं ।

सभी धर्म प्रेमी बंधु कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील की है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी भागीदारी दें और प्रभु श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद उठाएं।