घोड़ाडोंगरी : – 23/07/2023 से सावन महीने के प्रारंभ होते ही पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति घोड़ाडोंगरी के तत्वावधान में लगातार 66 दिन की कांवड़ यात्रा निकाली गई इस कांवड़ यात्रा में सुबह सवा छः बजे से सभी कावड़िये मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर कांवड़ लेकर बड़ी नदी जाते और नदी से कांवड़ भर के बड़े उत्साह से नगर भृमण करते हुए मंदिर में महादेव को
जल अर्पण कर आरती की जाती थी इस कांवड़ यात्रा में प्रतिदिन महिलाएं पुरूष सहित काफी संख्या में लोग सम्मिलित होते थे जिसमें सोमवार को लगभग 200 – 250 लोग यात्रा में सम्मिलित होते थे।
गौरतलब हो कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण अभी हाल ही में छः महीने पहले ही हुआ है इतने कम समय मे मंदिर के प्रति काफी भक्तों की आस्था हो गई है।
पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां
प्रतिदिन सुबह शाम आरती से लेकर अनेक आयोजन करने का लक्ष्य रखा गया हैं।
समिति सदस्यों में मनोहर बर्डे ललित दुबे केशव जामठे राजा अग्रवाल विकास अग्रवाल डॉ दीपक मालवीय समीर पाठक राकेश मालवीय विकास सोनी रामदास उबनारे मनमोहन
अग्रवाल कैलाश मालवीय देवेन्द्र मालवीय शशांक सोनी राहुल देशमुख आशीष पेंढारकर निकेत अग्रवाल देवेंद्र राजपूत परतु नामदेव योगेश गोस्वामी सहित सभी सदस्यों का योगदान रहा







