5 वक्त के नमाजी पर टिप्पणी करने से पहले दो वक्त मंदिर जाना शुरू कीजिए : कवि सम्मेलन में बोले कवि सुमित ओरछा प्यार में हदे पार कर रही है,आजकल की लड़कियां सीमा पार कर रही है, प्यार अंधा नही होता, आजकल प्यार ही अंधाधुंध कर रही है …..

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 2 सितम्बर को बालाजी मैरिज लान घोड़ाडोंगरी में आयोजित किया गया। श्री बालाजी सेवा समिति घोड़ाडोंगरी के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या नगरवासी मौजूद थे।

स्थानीय श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में घोड़ाडोंगरी के बालाजी मैरिज लॉन में 2 सित . को रात्रि 8:30 बजे से राष्ट्रीय स्तर का कविसम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें ओरछा के सुविख्यात मंच संचालक ओज कवि श्री सुमीत , मशहूर लॉफ्टर चेलेंज चैंपियन सुरेश अलबेला , कोटा राजस्थान , मनोज मनोहर हास्य – व्यंग्य कवि कटनी , इटारसी के प्रसिद्ध हास्य कवि राजेन्द्र मालवीय आलसी , टीकमगढ़ के वीर रस के कवि अनिल मिश्र , लखनऊ की श्रंगार गीतों की गायिका सोनी मिश्र और अपने संतोष जैन ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की ।