खरीफ की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई

प्रकाश सराठे

रानीपुर l जिले में अच्छी फसल की पैदावार एवं अच्छी बारिश वा क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए बिजासन धाम के लिए मयावनी की ग्रामीणों ने की पदयात्रा रानीपुर l प्रतिवर्सा अनुसार इस वर्ष भी वर्ष भी मयावनी ग्राम के ग्रामीणों ने माता बिजासन धाम सलकनपुर तक पदयात्रा करके जिले में अच्छी फसल की पैदावार एवं अच्छी बारिश व क्षेत्र के सुख समृद्धि के माता बिजासनी के भक्तों के द्वारा पदयात्रा के लिए शनिवार

सुबह 9:00 बजे ग्राम मयावानी से रवाना हुए माता विजासनी के भक्तों के रवाना करने के लिए अमला सारणी के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पांडाग्रे भी ग्राम मायावनी पहुंचे डॉ योगेश पंडाग्रे के साथ भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सारणी मोहन मोरे राजकुमार मलैया अशोक मलैया दिनेश पटेल अनिल सिनोटीया आदि लोगों ने भव्य माता रानी की झांकी का पूजन अर्चन किया एवं जय माता दी पदयात्रा दल के

भक्तों का पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया पदयात्रा दल के संचालक कोमल सिनोटिया ने बताया कि हम हर वर्ष माता रानी के दरबार में ग्राम एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली अच्छी बारिश की कामना को लेकर अर्जी लगाते हैं जय माता दी पदयात्रा दल ग्राम मायवानी का जगह-जगह ग्राम हीरावाडी, मेहकार कोयलारी। मे पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र के

जनप्रतिनिधि भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष मोहन मोरे जी ,जनपद सदस्य सुखमण सलाम जी, राकेश वर्मा जी, ग्राम पंचायत सरपंच शम्मी/ मंतु सलाम जी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे गौरतलब है की पिछले 1 सप्ताह से जिले में मानसून रुठ गया है जिससे फसल खरीफ की फसल सूखने के

कगार पर पहुंच गई है ग्रामीणों का मानना है की माता के दरबार में अर्जी लगाने पहुंच रहा है जय माता दी ग्राम मयावानी के पद यात्रियों द्वारा किसी प्रकार का कोई चमत्कार हो जाए और क्षेत्र में बारिश हो जाए तो यह एक चमत्कार ही होगा और क्षेत्र में सूख रही फसल को फायदा हो सके