राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत प्रथम दिवस मे रैली तथा प्रभात फेरी का आयोजन

सेक्टर घोड़ा डोंगरी केंद्र बेहड़ीडाना 1,2,3 राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 01/09/2023 से 30/09/2023 तक किया जा रहा है राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत प्रथम दिवस मे रैली तथा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया द्वितीय दिवस SRLM समूह सदस्यों के साथ पोषण पर चर्चा की गई तथा स्थानीय

खाद्य व्यवहार एवं मोटे अनाज के उपयोग पर पोषण चौपाल का आयोजन किया गया । मोटे अनाज के बारे में चर्चा की गई ।। मोटे अनाज से हमें कौन-कौन से सूक्ष्म पोषक तत्व प्राप्त होते हैं तथा खाने में हमें मोटे अनाज जैसे मक्का, ज्वार, बाजरा ,मूंग, सोयाबीन आदि का हमें सेवन करना चाहिए साफ़ सफाई अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया सभी

हितग्राहियों को स्वच्छता के बारे में समझाया गया कार्यक्रम में शामिल पर्यवेक्षक अनामिका छारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे, विमल रावल ,कुसुम जायसवाल, सविता चौकी कर, सरस्वती इवने ,महिला पुरुष बच्चे जनप्रतिनिधि आदि लोग शामिल रहे