भुजरिया का पूजन कर नदी में किया विसर्जित एक दूसरे ग्रामीणों ने एक दूसरे को भुजरिय भेट की
रानीपुर l प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 31 अगस्त को ग्राम में रानीपुर, कुही,हीरावाडी, मयावनी, शाहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण अंचलों में भुजरिया पर्व परम्परागत रूप से मनाया गया भुजरिया पर्व को लेकर ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही खासा उत्साह का माहौल नजर आ रहा था
इस अवसर पर परम्परा अनुसार
ग्राम उप सरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुर , पूर्व जनपद सदस्य राजकुमार पटेल भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मालिया एवं ग्रामीण महिलाओं द्वारा एकत्र भुजरियों का विधिवत पूजन पाठ किया
तथा सैकड़ो महिलाओं ने भुजरिया गीत गाते हुए रानीपुर नदी एवं कुही नदी में भुजरियों का विसर्जन
किया इस अवसर पर बड़ी संख्या
-
में ग्रामीण भी उपस्थित थे भुजरिया विसर्जन के पश्चात् ग्रामीणों ने घर के बुजुर्गों बड़ो
को सम्मान पूर्वक भुजरिया भेट
की और आशीर्वाद लिया इस अवसर पर ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ईस्ट मित्रों में डॉक्टर भगवान दास सिनोटिया जसमीत सिनोटिया सतीश झल्लारे, राजेश सिनोटिया, शाहिद भारी मात्रा में ग्रामीण जन उपस्थित थे







