नरेश बारसे बने अध्यक्ष साथियों बड़े ही हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है कि बैतूल जिला नव युवक संघटन कतिया समाज के द्वारा निरंतर 6 वर्षों के सतत प्रयास से आज हम सब लोग एकत्रित होकर बैतूल जिला कतिया समाज के नव सृजन हेतु निरंतर प्रयासरत रहते हुए उप समितियां का गठन कार्य प्रारंभ कर चुके है . इसी कड़ी में दिनांक 27 अगस्त 2023 को ग्राम पांडरा समिति का सर्वप्रथम गठन किया गया जिसमें सभी
की सहमति से श्री नरेश बारसे ,ग्राम शोभापुर को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया एवं उपाध्यक्ष श्री शंकर लाल धरनेकर एवं श्री घनश्याम जी का चयन किया गया साथ ही सचिव श्री मंशाराम अकोले और कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंहअकोले ग्राम पांडरा से मीडिया प्रभारी श्री अजय बारसे ग्राम शोभापुर से और साथ ही रवि वारसे शोभापुर से सतीश बारसे शोभापुर से श्रीमती आरती आरसे कोयलारी से सदस्य के रूप में चुने गये.
जिला कतिया समाज समिति द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्प माला एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया तथा जिला संगठन द्वारा एक फाइल फोल्डर उन्हें सोपा गया. सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को श्री सुखदेव ठाकरे वकील के द्वारा शपथ दिलाई गई कि समाज के सर्वांगिक विकास के लिए हम निरंतर काम करते रहेंगे एवं ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे कि समाज को नीचे देखना पड़े . साथियों तत्पश्चात निर्धारित शुल्क सभी सदस्यों के द्वारा पांडव समिति में जमा की गई जिसकी रसीद तुरंत प्रदान की गई और इस शुभ अवसर पर जिला कतिया समाज से श्री दिनेश साल्वे जी अध्यक्ष श्री रामदीन हानोते सचिव हमारे वरिष्ठ नागरिक श्री भीखारी लाल भुजवरे जी श्री राधेलाल भुजवरे जी श्री बनवारी लाल अकेले एवं श्री राजेश ताम्रवर जी श्री राजकुमार बोरवंशी जी तथा छविराम आरसे के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ . सभी नवनिर्वाचित सदस्यों में हर्षोल्लाह और समाज को नई दिशा एवं गति देने की उमंग देखी गई पूरा बैतूल जिला कतिया समाज के साथ नवयुवक कतिया समाज संगठन आप सभी पदाधिकारी का हार्दिक वंदन स्वागत करता है.







