नगर पालिका मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदुर संघ के द्वारा वृक्षारोपण के कार्यकर्म का आयोजन किया गया इसमें वृक्षारोपण उपरांत संघ के महामंत्री हरिओम कुशवाहा के द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया सन 1730 में राजस्थान के मारवाड़ में खेजड़ली नामक स्थान पर जोधपुर के महाराजा द्वारा हरे पेड़ों को काटने से बचाने के लिए, अमृता देवी बेनीवाल ने अपनी तीन बेटियों आसू, रत्नी और भागू के साथ अपने प्राण
त्याग दिए। उसके साथ 363 से अधिक अन्य बिश्नोई, खेजड़ी के पेड़ों को बचाने के लिए शहीद हुए तब से अमृता देवी विश्नोई बलिदान दिवस को संगठन के द्वारा पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है और व्रक्षारोपण कर वर्ष भर उन पौधों की देखेखभाल की शपथ ली जाती है इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष सचिव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे
घोड़ाडोंगरी से शिवपूजन ठाकुर रीपोर्ट







