हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक जिलेभर में अच्छी बारिश और अच्छी फसल के लिए मांगी
रानीपुर l सतपुड़ा के सुरम्य वादियों में बसे शिव धाम भोपाली श्रावण मास के आखिरी व आठवें सोमवार के चलते हजारों श्रद्धालु भक्तों एवं कांवड़ियों ने सुबह 4:00 बजे से जिले के विभिन्न ग्रामों से आए कांवड़ियों सहित हजारों की संख्या में पहुंचे
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया अपनी दूध से अभिषेक का सिलसिला देवता तक चलते रहा इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव से क्षेत्र एवं जिलेभर में अच्छी बारिश और अच्छी फसल एवं सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी सावन मास के आखिरी हुआ आठवी सोमवार को पुरुषोत्तम मास और होने के चलते शिव धाम भोपाली में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे भोपाली स्थित शिवनगर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा मन हो उठी हर तरफ से बोल बम एवं हर हर महादेव के गुंजन सुनाई दे रहे थे शिव भक्त नरेंद्र कुमार महतो, मयंक महतो ,राहुल
मालिया, जसमीत सिनोटिया, डा भगवानदास सिनोटिया, राजू कहार ,जीवन वर्मा, ने बताया कि हर सोमवार की तरह लोग बड़ी संख्या में सोमवार को शिवजी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी-बड़ी से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजन अर्चन किया एवं कावड़ियों द्वारा ले गए मां ताप्ती एवं मां नर्मदा के जल लेकर पदयात्रा करते हुए श्रीधाम भोपाली आए पूरे देश में अच्छी बारिश और अच्छी फसल की पैदावार की भगवान से कामना की श्रावण मास का आखिरी सोमवार होने के चलते शिव भक्त सेवा समिति ने अम्मा में स्थल पर दुर् दराज से आए
श्रद्धालुओं के लिए फलहार मैं केले एवं साबूदाना की खिचड़ी चावल की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पर प्रसाद लिया श्रावण मास का आखिरी सोमवार होने के चलते मेले जैसा रहा नजारा शिव भक्त नरेंद्र महतो राजू कहार जीवन वर्मा आदि लोगों ने बताया कि सावन मास के चलते हर सोमवार को मिले जैसा नजारा रहता है लोग बड़ी संख्या में भगवान शिव के दर्शन करने इस गुफा मंदिर में आते हैं श्रद्धालुओं की सेवा में समिति एवं पदाधिकारी सेवा देते
हैं पुलिस रही चौंकानी सावन मास के आखिरी सोमवार होने के चलते शिव धाम भोपाली में बड़ी संख्या में आज भगवान शिव के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ पड़ा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश नारायण तिवारी ने शिव मंदिर से अंबा माई मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती की गई







