विशाल दंगल कुश्ती प्रति स्पर्धा का आयोजन कल, दंगल प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे कई जिले के पहलवान

प्रकाश सराठे

 

रानीपुर। सलैया पंचायत के अंतर्गत आने वाले बगडोना बस्ती में रविवार को 11 से विशाल दंगल प्रति स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिस्पर्धा में बैतूल जिले के अलावा छिंदवाड़ा, होशंगाबाद,हरदा, टिमरनी,भोपाल सहित अन्य स्थानों के पहलवान भाग लेंगे।आयोजक समिति के राकेश साहू ने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन बगडोना बस्ती के खेड़ापति मंदिर के पास किया जाएगा समिति के पदाधिकारी ने बताया कि यह दंगल

प्रतिवर्ष 15 अगस्त के दिन आयोजित होता चला आ रहा है।लेकिन इस वर्ष बारिश का मौसम होने और लगातार बारिश गिरने की वजह से 15 अगस्त के बजाय 27 अगस्त रविवार 11 इस कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा समिति के पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के रूप में 5001,द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3001 रुपए, तृतीय पुरस्कार के रूप में 2001 रुपए और चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 1001रुपये का विजेता पहलवान को आयोजन समिति के माध्यम से देने का काम किया जाएगा। समिति की

राकेश साहू ने बताया कि प्रतियोगिता संबंधित समिति के पास सर्व अधिकार सुरक्षित रहेंगे समिति अपने नियम अनुसार प्रतियोगिता संपन्न करावेगी आयोजन समिति के पदाधिकारी ने इस विशाल दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील क्षेत्र वासियों से एवं पहलवानों से की गई है।