हाई स्कूल बासपुर में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने समेत मतदाता जागरूकता हेतु स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली

लोकतंत्र भारत की नींव है जिस पर
अहम बुनियाद टिकी हुई हैl इस हेतु स्वीप प्लान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बासपुर में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने समेत मतदाता जागरूकता हेतु स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गईl रैली में बच्चों के हाथों में मतदान जागरूकता

संबंधी स्लोगन लिखे हुए थे, साथ ही सभी मतदाता जागरूकता जैसे ‘उम्र हुई अठारह के पार, नाम जुड़ा लो अबकी बार’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थेl नारे और स्लोगन के माध्यम से सभी से नाम जुड़वाने के अपील भी की गई l