चुनाव को पास आते देख कांग्रेस अपना पूरा अनुभव इस बार लगाते दिख रही है एवं चुनाव जीतने में कोई कसर छोड़ना नही चाहती है इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा का प्रभारी सियाराम यादव को बनाया गया है सियाराम यादव एक अनुभवी राजनेता है एवं यादव समाज के
जिलाध्यक्ष भी रह चुके है,यादव समाज में उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है.. उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा सहमति से एवं विधायक ब्रह्मा भालवी एवं नरेंद्र मिश्रा की अनुशंसा से की गई है ।
सियाराम यादव की नियुक्ति पर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र महतो,चिचोली अध्यक्ष विजय आर्य,अशोक राठौर,राहुल उइके,नंदकिशोर उइके,सोनू खनूजा,दुष्यन्त महाले,मुकेश मालवीय, शिवनाथ यादव, आदि ने बधाई दी गयी।







