भाजपा चोपना मंडल की बैठक संपन्न

*भाजपा का विधायक प्रवास अभियान के तहत मंडल चोपना में दिनाक 22 अगस्त 2023 स्थान मंगल भवन चोपना विधायक सिद्धार्थ श्रीरोले (पुणे, महाराष्ट्र) ने मोर्चा संभाला। घोड़ाडोंगरी विधानसभा के मंडल चोपना क्षेत्र में सघन दौरा कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मेल मिलाप किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तमाम तैयारी की मजबूत रूपरेखा को आकार दिया। विधायक प्रवास कार्यक्रम में मंडल स्तरीय बैठक, शक्ति केंद्र एवं बूथ बैठक, सोशल मीडिया

समीक्षा, वरिष्ठ एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, निर्वाचित स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां को लेकर घर-घर संपर्क, स्थानीय समुदाय के प्रमुख नेताओं के साथ भोजन, नर नारायण सेवा आश्रम में पहुंचे महाराज सुखानंद जी से आशीर्वाद प्राप्त कर आश्रम का भ्रमण किया आदि कार्यक्रम। बैतूल जिला महामंत्री कमलेश सिंह जी ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को युद्ध के रूप में लड़ना है। कमियों को दूर करने और मजबूत रणनीति तैयार कर सभी का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के संचालक मंडल अध्यक्ष विजय पाल जी ने किया।*

*विधानसभा की बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रवास के प्रभारी प्रशांत गावंडे, मंडल सह प्रभारी विवेक जैन, पूर्व महिला आयोग सदस्य गंगा सज्जन उईके जी, विस्तारक महेंद्र नामदेव जी, पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे जी, जिला जनपद सदस्य सीमा तपन विश्वास जी, अनुसूचित जनजाति के जिला महामंत्री राधेश्याम उईक जी, मंडल उपाध्यक्ष बापी बैन, संजय महतो, मंडल महामंत्री अरविंद धुर्वे, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष केऊलाल यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता मंडल, अनुसूचित जाति अध्यक्ष दिनेश

भाजरवाल, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष भैयालाल उईके, किसान मोर्चा अध्यक्ष मृत्युंजय सरकार, सहदेव राय जी, जनपद सदस्य प्रवीण विश्वास जी, महेश यादव, सुरेश शील, महेश काजले, तपन मंडल, बलराम मंडल, जितेन मंडल, दीपक मंडल, रामसु बैठे, जयराम तफादार, दुरक सिंह चुके, संजय सरकार, निखिल डाकुआ, कल्याण सिंह, तृप्ति मंडल।*

Comments are closed.