घोड़ाडोंगरी। आम आदमी पार्टी जिला बैतूल के एसटी विंग के जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए चोरपांढरा (पांढरा) के शिवकुमार तुमड़ाम।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति के दौरान जिला बैतूल में एसटी विंग के जिला अध्यक्ष पद की भी घोषणा जारी की गई जिसमें पार्टी के सक्रिय सदस्य शिवकुमार तुमड़ाम को एसटी विंग का जिला अध्यक्ष राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक,प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह जून,प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल जी द्वारा नियुक्त किया गया जिसमें लोकसभा प्रमुख
बैतूल अजय सोनी,नवागत जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार वाईकर सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी एवम् ब्लॉक घोड़ाडोंगरी और आमला ब्लॉक के समस्त सम्मानित अध्यक्ष रामकेश कवड़े,ईश्वर मर्शकोले,कृष्णा मर्सकोले,रामदास कवड़े,नंदकिशोर अग्रवाल,संजय राठौर,धर्मराज नागले एवम्
समस्त सदस्यों द्वारा उन्हें नवागत पद की बधाई प्रेषित की गई हैं जिसमें उन्होंने आदिवासी भाइयों के मूलभूत अधिकारों को दिलाने उन्हें संगठित करने के लिए पार्टी में गांव गांव में संगठन निर्माण में अपनी भूमिका अदा करेंगे ऐसा उनके द्वारा न्युक्ति के दौरान अपनी बात रखी।







