गायत्री परिवार विकासखंड स्तरीय विचार गोष्ठी हुई

घोड़ाडोंगरी । गायत्री परिवार ‌की विकास खंड स्तरीय विचार गोष्ठी का‌‌ आयोजन डॉ मनोज पाटणकर के आवास पर किया गया । विचार गोष्ठी विकासखंड समन्वयक सुनील कुमार वर्मा , जिला समन्वय समिति के रविशंकर पारखे व डॉ लक्ष्मीनारायण मालवीय ‌ की उपस्थिति में हुई। विकासखंड सचिव मधु यादव द्वारा विगत ‌माह का प्रतिवेदन ‌प्रस्तुत किया व आगामी योजना बनाई ।

।डॉ लक्ष्मी नारायण मालवीय ने संस्कारवान कैसे बने इस विषय पर भी प्रकाश डाला गया । डॉ मनोज पाटणकर ने युवा जोड़ो अभियान विषय पर चर्चा की । जिला समन्वय समिति के सचिव रविशंकर पारखे ने महिला मंडल के कार्यों की सराहना की व कहा कि गांव-गांव जाकर नए मंडलों का गठन कर व प्रतिमाह पांच गांवों में जाकर गायत्री परिवार का कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया । गायत्री परिवार के सुनील ‌शर्मा ,

अनिल शर्मा ,खेमराज पवार द्वारा पौधारोपण करने का‌ संकल्प लिया । ब्लॉक समन्वयक सुनील कुमार वर्मा ने पांच कुंडीय यज्ञ आयोजन करने के बारे में चर्चा की ।
इस अवसर पर ‌स्थानीय परिजन व महिला मंडल की‌ बहिने ‌उपस्थित थी ।