📝📝📝 *अपील* 📝📝📝
======================
*जिला कतिया समाज बैतूल मध्य प्रदेश*. |
आदरणीय सामाजिक बन्धुओं, बुजुर्गों,समस्त मातृशक्तियों एवं युवक – युवतियों सादर नमस्कार!!
आपको सूचित करते हुए हर्ष है कि दिनांक *13 अगस्त 2023 दिन रविवार* समय दोपहर *1:00* को जिला कतिया समाज बैतूल के आव्हान एवं मार्गदर्शन में सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रखने, एवं सामाजिक प्रेम, सदभाव , सौहार्द, भाईचारा, को उन्नत करने हेतु जिले के दसों(10) विकासखंडों के पदाधिकारियों एवं सजातीय महिलाओं- पुरुषों व युवक-युवतियों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है-
.हमारे समाज के जिन व्यक्तियों ने किसी भी क्षेत्र में अच्छे कार्य किए हों, किसी परीक्षा में उच्च सफलता प्राप्त किए हो,पढ़ाई, राजनीति, कृषि,व्यापार- व्यवसाय या सरकारी सेवा में अच्छा प्रदर्शन किया हो या उल्लेखनीय कार्य किया हो इन सबकी जानकारी एकत्रित करना है, तथा शीघ्र ही कतिया समाज द्वारा बड़े मंचों में भव्य समारोह आयोजित कर मेधावी, प्रतिभाशाली, मेहनती, लगनशील, अग्रणी सामाजिक प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाना है!
आप सभी अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार आने का कष्ट करें आपकी गरिमामई उपस्थिति समाज को नई दिशा देकर दशा बदलने में सहायक होगी कृपया अवश्य पधारें।।
*स्थान:*
यश कंप्यूटर के हाल घोड़ाडोंगरी मेन रोड जिला बैतूल
*समय : दोपहर 1.00 बजे से*.. |
*निवेदक:*
🙏समस्त कतिया समाज || 🙏—————————————







