स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सैनिकों का सम्मान करते हुए में खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं हेमंत वागद्रे

प्रकाश सराठे

 रानीपुर lअंग्रजो भारत छोड़ो दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण) के तत्वावधान में ब्लाक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी व्दारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार एवं सेना के जवानों के परिवार का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्राम महेन्द्रवाड़ी में प्रभातफेरी निकाल कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह जी प्रतिमा की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चुन्नी बाबा की समाधी पर पुष्पांजली

अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार एवं सैनिको के परिवार का सम्मान किया गया । सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ( ग्रामीण ) हेमन्त वागद्रे ने कहा कि आज हम इस ग्राम में आकर और आप सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सैनिको का सम्मान करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन में इस ग्राम के सरदार विष्णु सिंह जी अगुवाई में प्रारम्भ हुआ जो पूरे क्षेत्र में बढ़ता चला गया उनके नेतृत्व में ही अंग्रेज सरकार से लड़ते हुए आदिवासी समाज के महामनवों ने देश को आजाद करवाया और आज हम आजाद हिन्दुस्तान में रह रहे हैं । इस

ग्राम में लगभग 20 आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और इतने ही सैनिक हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को कभी नही भूल सकते कांग्रेस पार्टी हमेश हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करती है । कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता हेमन्त पगारिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस ग्राम की माटी राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत है जहां इतने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सैनिकों का जन्म हुआ है उनके देशप्रेम के जज्बे

को कायम रखना और उनके योगदान को आमजन तक पहुंचाना हम सबकी महती जिम्मेदारी है तभी स्वतंत्रता आंदोलन से आने वाली पीढ़ी परिचित होगी । कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल एवं आभार पूर्व सरपंच नन्दकिशोर उइके ने किया । कार्यक्रम में मदन चौहान, जिला संगठन मंत्री स्पेंसर लाल, ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल,मण्डलम अध्यक्ष अशोक राठौर , जनपद अध्यक्ष राहुल

उइके , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीरावंती नन्दकिशोर उइके , उपाध्यक्ष सोनू खनूजा , मूलचंद नागले , राजेश गावण्डे , राहुल इवने , दुष्यंत महाले , रजनीश सोनी , प्रतीक देशमुख , अमरीश भाई ,मनीष देशमुख , राजू गायकी , बण्डू कुम्भारे , नितिन महतो , राजेश साहू, मंगलेश मर्सकोले, शिवा शिवानारायण मर्सकोले,मिथुन विश्वास सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे।