आज से एक वर्ष पूर्व पहली बार बनी नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के चुनाव सम्पन हुये थे इस चुनाव में कांग्रेस भाजपा के लिये जितना प्रतिष्ठा का सवाल था, नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कई आशंकाए लगाई जा रही पर कांग्रेस के विधायक, ब्लाक अध्यक्ष एवं मण्डम अध्यक्ष अहम भूमिका से दोनों पद पर अध्यक्ष मीरावंती उइके ओर उपाध्यक्ष पद हरप्रीत सोनू खनूजा विजय हासील की थीं उसी पल को याद करते हुये आज ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र महतो एवं मण्डल अध्यक्ष अशोक राठौर के नेतृत्व में अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदो को मिठाई खिला कर बधाई दी गयी।
वही अध्यक्ष मीरावंती उइके सबको धन्यवाद देकर विश्वास दिलाया कि नगर परिषद के विकास हम सब मिल करेगे ओर नगर को नई उच्चियों की ओर ले जायेगे। वही उपाध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा ने सबका साथ नगर के विकास को लेकर बताया कि बीते एक साल में करीबन 2 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन कर चुके है और अभी तो ये सिर्फ शुरुआत हुई है ओर नगर परिषद के लोगो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से वहाँ सभापति सोना राजेश राजपूत, कविता
दुष्यन्त महाले,राहुल इवने,निशा सुशील धुर्वे,योगेश कवडे,महेंद्र सिंग धुर्वे, मदन बाबा,नन्द किशोर उइके,दुष्यन्त महाले,कुशाल पोपली,किरण पोपली,सहदेव नागले,राजेश राजपूत,दिलीप यादव,विजय यादव,सुशील धुर्वे ,सुभम साहू आदि लोग उपस्थित रहे।







