घोड़ाडोंगरी डाकघर में उपलब्ध है तिरंगा ,13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन

घोड़ाडोंगरी डाकघर के पोस्टमास्टर शैलेंद्र रघु ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में ₹25 में तिरंगा उपलब्ध है जिसे कोई भी व्यक्ति ले सकता है उन्होंने बताया कि आजादी का उत्सव मनाने के लिए हर-घर तिरंगा अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय डाक नागरिकों की सुविधा के लिए और राष्ट्रध्वज लोगों को सहज रूप से उपलब्ध हो सके जनता हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का विक्रय कर रहा है।

, लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना और गर्व की भावना पैदा करने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इस अभियान 2022 में 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया और 6 करोड़ लोगों ने एचजीटी वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की। वहीं इस मुहिम में डाक विभाग (डीओपी) का भी योगदान रहा, जिसने इस अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया और देश के सुदूर कोने तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की।

13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान

इस उत्साह और देशभक्ति को जारी रखने के लिए सरकार इस बार भी 13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है। देश में 1.6 लाख डाकघरों के विशाल नेटवर्क लोगो को तिरंगा सहज रूप से उपलब्ध करा रहा है।
नागरिक अपने नजदीकी डाकघर में जाकर झंडा खरीद सकते हैं। नागरिक इस विभाग की ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा(www.epostoffice.gov.in) के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे।

सेल्फी कर सकते हैं अपलोड

राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम से नागरिकों को जोड़ने के लिए डाकघर कई जागरूकता गतिविधियां (जनभागीदारी कार्यक्रम) भी आयोजित करेगा। नागरिक इन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और न्यू इंडिया की इस महान पहल का हिस्सा बन सकते हैं। नागरिक अपने घरों और कार्यालयों पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ले सकते हैं और हैशटैग (#IndiaPost4Tirnga, #HarGharTirnga, #HarDilTirnga) के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं।