भोपाली से अंबा माई तक बनाया गया मार्ग रानीपुर l प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते
रानीपुर l जन सहयोग 20 ट्रैक्टर ट्रालीयों की मदद से बजरी डालकर भोपाली से अंबा माई तक बनाया गया मार्ग रानीपुर l प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते पिछले दिनों एवं तेज बारिश के दौरान भोपाली ग्राम से अंबा माई शिखर गुफा तक पहुंचने श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए क्षेत्र के किसानों ने रविवार के दिन छूरी ,जाजबोडी ,सलैया ,पांडरा, गोंडी जांगड़ा के किसानों द्वारा श्रावण मास के पांचवे सोमवार को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भक्ति और श्रद्धा को देखते हुए लगभग 20 ट्रैक्टर ट्रालीओ
एवं जेसीबी मशीन की मदद से भोपाली ग्राम से लेकर अंबा माई धाम तक बजरी बिछाने का कार्य किया गया ताकि पांचवें सोमवार के दिन श्रद्धालुओं को अंबा माई धाम एवं शिखर गुफा तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी व कठिनाई ना उठाना पड़े गौरतलब है कि श्रावण मास एवं अधिक मास पढ़ने के चलते हर सोमवार यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां देनवा नदी मैं आस्था की डुबकी लगाकर और परिवार की सुख समृद्धि जीवन प्रकाश के लिए मान्यता अनुसार भगवान शिव एवं मां देनवां के जल में दीपदान किया अधिक मास के चलते इस वर्ष श्रावण मास की अवधि लंबी रही इसलिए पुरुषोत्तम मास
की पंचमी का भी विशेष महत्व रहा इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं कावड़ियों भगवान भोलेनाथ का प्रातः 4:00 बजे से ही अभिषेक का सिलसिला प्रारंभ कर दिया जो कि देर शाम तक चलता रहा रानीपुर, कुही हीरावाडी,मयावाणी ,छुरी के श्रद्धालु भक्तों एवं शिव भक्त सेवा समिति के तत्वधान में विशेष भंडारे का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ कर दिया गया जिसमें साबूदाने की खिचड़ी केले, फलाहारी नमकीन, चावल की खिचड़ी दी गई भंडारे का आयोजन देर शाम तक चलता रहा लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं प्रसादी ग्रहण कीll दूसरी
खबर।।।।सुबह 4:00 बजे कावड़ियों ने किया शिवजी का अभिषेक सावन का पांचवा सोमवार शिव धाम भोपाली में उमरा भक्तों का जन सैलाब अभिषेक करने दूर-दूर से आए कांवड़िए रानीपुर l सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में बसा शिवधाम भोपाली में श्रावण मास के पांचवे सोमवार को सुबह 4:00 बजे से भगवान शिव जी का अभिषेक करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था देहगुड आठनेर से आए कावड़ियों ने बारी बारी से भगवान शिव जी का अभिषेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि वह अच्छी फसल की पैदावार की मन्नत मांगी इधर शिव भक्त सेवा समिति के सदस्य अशोक मलैया राजकुमार मलैया आदि ने बताया कि श्रावण मास एवं प्रथम मास के चलते शिवधाम
भोपाली में प्रत्येक सोमवार को नित्य नए-नए आयोजनों का दौर चलते रहता है श्रवण मास एवं पुरुषोत्तम मास के चलते यहां पर पार्थिव शिवलिंग का प्रत्येक सोमवार को अभिषेक कर विसर्जन का कार्य प्रत्येक सोमवार किया जाता है और हर सोमवार को बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन सुबह से लेकर देर शाम तक चलते रहता है इधर जुवाडी के शिव भक्त नरेंद्र कुमार महतो मयंक महतो बुधराम विश्वकर्मा रेख चंद यादव लवकेश यादव आदि ने बताया कि भोपाली सीकर गुफा में सुबह 4:00 बजे से ही भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी बोल बम हर हर महादेव के नारों से पूरा श्रीधाम
गुंजायमान हो उठा था शिवभक्त अशोक मलैया ने बताया कि पिछले 1 सप्ताह से श्रवण मास एवं पुरुषोत्तम मास के चलते यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां देनवा में डुबकी लगाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए शिखर गुफा तक पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में अच्छी फसल की पैदावार के लिए मन्नत मांगते हैं







