गंगा उइके ने बच्चों के साथ किया पौधारोपण, बच्चे हुए खुश

नवील वर्मा

राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य और पूर्व विधायक सज्जन सिंह की पत्नी गंगा उइके ने बच्चों के साथ पौधे लगाएं और बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा । बच्चों को बताया कि मन लगाकर पढ़ाई करो आज की पढ़ाई जिंदगी का भविष्य तय करेगी।

अभी यह विद्यार्थी जीवन है और विद्यार्थी जीवन में जो बच्चा जितना ज्यादा ज्ञान ग्रहण करेगा उतना अधिक जीवन में सफलता प्राप्त करेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में तक परसेंटेज के आधार पर चयन होता है ।जो जितने अधिक नंबर लाएगा चयन सूची में उसका नाम ऊपर होगा ।

विद्यालय में भी मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होता है सामाजिक स्तर पर भी मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होता है उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने बेटे और बेटियों में अच्छे अंक लाने पर इस स्कूटी और लैपटॉप जैसी कई योजनाएं प्रारंभ की हैं।

उन्होंने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी मिलती है ताकि वे आगे पढ़ाई कर सकें।
शाहपुर तहसील के ग्राम बानाबेहड़ा में माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया एवं उनकी देखरेख का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग म.प्र की पूर्व सदस्य गंगा सज्जन सिंह उइके एवं प्राचार्य दिपक शुक्ला के द्वारा आम के तीन पौधे लगाए गए। इस अवसर पर महादेव मर्सकोले बुथ अध्यक्ष बुथ क्र.32 अतिथि शिक्षक कु. निकिता राठौर, जगन्नाथ यादव एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।