मरणोपरांत : का मंचन कल 6 अगस्त को

घोड़ाडोंगरी में पहली बार आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा तीस दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है | इस कार्यशाला के दौरान श्री सुरेन्द्र

वर्मा द्वारा लिखित व राकेश वरवड़े द्वारा निर्देशित नाटक “मरणोपरांत” तैयार किया गया है| जिसका मंचन दिनांक 06 अगस्त 2023 को श्री अग्रसेन भवन, घोड़ाड़ोंगरी में शाम 06:00 बजे होगा|